Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की कोर कमेटी का होगा गठन

जयपुर:- कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में पशु क्रूरता संबंधी कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) अलका विश्नोई ने बताया कि बैठक में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की कोर कमेटी बनाने पर भी सहमति बनीं जो कि समिति से संबंधित दैनिक समस्याओं का निराकरण कर सकेगी।
उक्त कमेटी में भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य सचिव नामित सदस्य एवं दो निर्वाचित सदस्य होगें। यह कमेटी प्रत्येक माह में एक बैठक का आयोजन कर गत माह में किये गये कार्यों की समीक्षा करेगी। जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य सचिव एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. हनुमान सहाय मीणा ने बताया कि बैठक में नगर निगम के अधिकारियों को पेट शॉप के रजिस्ट्रेशन करवाने एवं पेट्स के खिलाफ क्रूरता रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिये गए।
Core committee of District Animal Cruelty Prevention Committee will be formed in jaipur
इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा जयपुर ग्रामीण के लिए पुलिस उप अधीक्षक प्रियंका वैष्णव एवं जयपुर शहर हेतु पुलिस उप अधीक्षक हरीराम कुमावत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि बैठक में निगम अधिकारियों ने मृ*त पशुओं के निस्तारण हेतु इंसीनरेटर उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी।
साथ ही आवारा श्वानों हेतु पशु प्रजनन नियंत्रण प्रोग्राम की गति बढ़ाने हेतु जयपुर शहर के चारों दिशाओं में चार सेटेलाईट केन्द्र बनवाये जाने का सुझाव भी समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। बैठक में पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्यों, पशुपालन विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिरकत की।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !