Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कल प्रातः 8 बजे से होगी मतगणना, गर्मी व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सवाई माधोपुर/टोंक:- लोकसभा चुनाव-2024 के अन्तर्गत टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को हुए मतदान की गणना मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक में होगी। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस की ओर से पूरे इंतजाम किये गए है। रिटर्निंग अधिकारी टोंक ने बताया कि 4 जून 2024 को सुबह 8 बजे से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक में विधानसभावार बनाए गये मतगणना कक्षों में मतगणना प्रारंभ होगी।

 

 

 

रिटर्निंग अधिकारी टोंक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना के लिए कमरों व टेबिलों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा गंगापुर के मतों की गणना महाविद्यालय के प्रथम तल के कमरा नंबर 20 व 21 में 14 टेबिलों पर होगी। बामनवास विधानसभा के मतों की गणना प्रथम तल पर स्थित ज्योग्राफी लैब की 14 टेबिलों पर होगी। सवाई माधोपुर के मतों की गणना प्रथम तल के कमरा नंबर 29 में 14 टेबिल, खंडार विधानसभा की मतणना ग्राउंड फ्लोर के कमरा नंबर 4 व 5 में 14 टेबिलों पर संपन्न होगी।

 

 

Counting of votes will start from 8 am tomorrow in tonk sawai madhopur loksabha

 

 

उन्होंने बताया कि विधानसभा मालपुरा के मतों की गणना ग्राउंड फ्लोर के कमरा नंबर एन-2 एवं एन-3 में 15 टेबिलों पर होगी। इसी प्रकार निवाई विधानसभा की मतगणना ग्राउंड फ्लोर के कमरा नंबर 6 एवं 7 की 15 टेबिलों पर होगी। विधानसभा क्षेत्र टोंक की मतगणना ग्राउंड फ्लोर पर स्थित ड्राईंग लैब में 14 टेबिलों पर तथा देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना ग्राउंड फ्लोर के कमरा नंबर 10 एवं 11 में 16 टेबिलों पर होगी। उन्होंने बताया कि डाक मतपत्र की गणना प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 24 एवं स्टॉफ रूम की 24 टेबिलों पर तथा ईटीपीबीएस की गणना कमरा नंबर 1 में 10 टेबिलों पर संपन्न होगी।

 

 

मतगणना स्थल पर गर्मी से बचाव के रहेंगे इंतजाम:-

जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय टोंक में गर्मी से बचाव के लिए इंतजाम किए गए है। मतगणना कक्षों में एसी एवं डेजर्ट कूलर लगाए गए है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। मतगणना में लगे कार्मिकों और काउंटिंग एजेंट्स की सुविधा के लिए प्रत्येक मतगणना कक्ष में पेयजल की व्यवस्था रहेगी। साथ ही, मतगणना स्थल पर मेडिकल की 2 टीमें व एंबुलेंस तैनात रहेगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !