सुरवाल थाना पुलिस अलग – अलग मामलों में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो माह से फरार गंभीर प्रकृति दुष्कर्म के आरोपी ओमप्रकाश और पुलिस मुजामत के मामले मे 6 माह से फरार वाछिंत आरोपी मनराज उर्फ रामराज को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अमरेश सिंह ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तार हेतु टीम गठित की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईपीसी के आरोपी ओमप्रकाश पुत्र जयराम निवासी श्यामोता सूरवाल को गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में छः माह से फरार आरोपी रामराज उर्फ मनराज उर्फ किरोड़ी पुत्र रामप्रसाद निवासी सूरवाल सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम थानाधिकारी अमरेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रामराज, सहायक उपनिरीक्षक सुरज्ञान, हैड कांस्टेबल अरविन्द, हैड कांस्टेबल अजीत हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल बलवीर सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल भवानी, कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल राजेन्द्र, कांस्टेबल बाबुलाल एवं कांस्टेबल शैतान सिंह थाना सूरवाल आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया