Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सवाई माधोपुर जिले के रामसिंहपुरा गांव के जमुना लाल का टापरा में शिव परिवार मूर्ति स्थापना से पूर्व आज शनिवार रणथंभौर रोड़ से रामसिंहपुरा, म्यूजियम होकर जमुना लाल का टापरा तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से पूर्व भगवान शिवजी एवं हनुमानजी के ध्वज एवं प्रधान कलश की बोली का आयोजन हुआ।

 

शिवजी के ध्वज वाहक प्रह्लाद सैनी, हनुमानजी के ध्वज वाहक लल्लू लाल सैनी तथा प्रधान कलश की स्थापना का अवसर राम बाई धर्मपत्नी हंसराज सैनी को प्राप्त हुआ। कलश यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर गंगा कलश लेकर चल रही थी। साथ में रामसिंहपुरा तथा आसपास के गांव की महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। बैंड की धून पर भजनों पर नाचते गाते महिला पुरुषों पर ग्राम वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की।

 

Crowd gathered in Kalash Yatra in sawai madhopur

 

आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष हंसराज सैनी ने बताया की कलश यात्रा में शेरपुर ग्राम पंचायत के सरपंच ओम प्रकाश सैनी, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, राजस्थान माली महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सैनी विकास संस्थान के जिला अध्यक्ष भागचंद सैनी, पूर्व सरपंच चिरंजी लाल सैनी, कन्हैया लाल सैनी, बृजमोहन सैनी, मोहन लाल सैनी, लड्डू लाल सैनी, मोतीलाल सैनी, शोकरण, रामकरण, रामपाल, हीरालाल, राधेश्याम, हरकेश, सुरेश, गोकुल, हनुमान, हजारीलाल, मुकेश, हंसराज, लड्डू लाल तथा आयोजन समिति के कई पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं महा प्रसादी का आयोजन 21 फरवरी को होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !