Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विश्वकर्मा जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

सवाई माधोपुर शहर स्थित गोवर्धननाथ केशोराय मंदिर हरसहाय जी का कटले में आज गुरुवार को जांगिड़ ब्राम्हण समाज के द्वारा विश्वकर्मा जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। शहर जांगिड़ ब्राह्मण समाज गोवर्धननाथ केशोराय मंदिर के अध्यक्ष हीरालाल जांगिड़ ने बताया की गोवर्धननाथ केशोराय मंदिर परिसर में आराध्य देव विश्वकर्मा भगवान की जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एक दिन पूर्व मंदिर प्रांगण में भजनों का आयोजन किया गया। जिसके बाद आज 22 फरवरी गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जांगिड़ ब्राह्मण समाज की छोटी-छोटी बालिकाओं की डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई।

 

Cultural programs organized on Vishwakarma Jayanti in sawai madhopur

 

जिसमें बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। जिसके बाद डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभाओं को समाज के वरिष्ठ लोगों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं विश्वकर्मा जयंती के आयोजन पर मंदिर परिसर में जांगिड़ ब्राह्मण समाज का सामूहिक प्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें समाज सभी महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर कैलाश जांगिड़, सत्यनारायण जांगिड़, राजेश जांगिड़, कैलाश जांगिड़, मुकलेश जांगिड़, अशोक जांगिड़ सहित जांगिड़ समाज के लोग उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !