Sunday , 8 March 2026
Breaking News

दिल्ली चुनाव 2025: सीएम आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा को उतारा

नई दिल्ली: आगामी दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कालकाजी सीट से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा को उम्मीदवार बनाया गया है। दिल्ली चुनाव में कालकाजी सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यहां से दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी चुनाव लड़ रही हैं। आतिशी ने इस सीट पर 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

Delhi Elections 2025 Congress fields Alka Lamba against CM Atishi

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान अलका लांबा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने आतिशी जी को ‘तात्कालिक मुख्यमंत्री’ कहकर संवैधानिक पद और उस संवैधानिक पद पर बैठी एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई किसी के खिलाफ नहीं है। मेरी लड़ाई दिल्ली की जहरीली हवाओं के खिलाफ है। आम आदमी पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आपने बेरोजगारी के लिए क्या किया, एक के साथ एक श*राब की बोतल फ्री का एलान। पूरे दस साल में शासन और प्रशासन लड़ते रहे और दिल्ली बर्बाद होकर दर्द में रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !