Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पटवारी एवं सरपंच पति 5 हजार रुपये रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार

जयपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए कुलदीप सिंह पटवारी, पटवार हल्का हरिनारायणपुरा अतिरिक्त चार्ज नरपतपुरा उर्फ हरिपुरा, तहसील कोटखावदा, जिला जयपुर एवं रामस्वरूप (प्राईवेट व्यक्ति-सरपंच पति) ग्राम पंचायत हरिपुरा, कोटखवदा, जयपुर को परिवादी से 5 हजार रुपये रि*श्वत राशि लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया है।

 

 

ACB Jaipur traps patwari and sarpanch husband in jaipur

 

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की हेल्पलाइन नं. 1064 पर परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कृषि भूमि का दत्तक ग्रहण के आधार पर नामान्तकरण खोलने की एवज में आरोपी कुलदीप सिंह पटवारी द्वारा अपने एवं रामस्वरूप (प्राईवेट व्यक्ति-सरपंच पति) के नाम से 9 हजार रुपये रि*श्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

 

 

 

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के सुपरवीजन में एसीबी की जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सिहाग के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया। इसके बाद पुलिस निरीक्षक राजकुमार शर्मा द्वारा मय टीम जयपुर ग्रामीण के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी कुलदीप पटवारी को परिवादी से 5 हजार रुपये की रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिर*फ्तार किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !