नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन फिलहाल बंद ही रहेगा। सोमवार को मेट्रो स्टेशन के पास कार ध*माका होने के बाद इसे बंद किया गया था। डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा।
अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से संचालित रहेंगे। भारत सरकार ने बुधवार को एक बयान जारी कर इसे ज*घन्य आतं*कवादी घटना करार दिया है। इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट ने इस घटना से जुड़ा एक प्रस्ताव पास किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
