Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन खत्म, ट्रंप ने बिल पर किया साइन

अमेरका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के इतिहास के सबसे लंबे शटडाउन को समाप्त करने और सरकार को रीओपेन करने से जुड़े एक बिल पर साइन किया है। ट्रंप के साइन के बाद ‘हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स’ से पास यह बिल एक कानून बन चुका है। इसी के साथ अमेरिकी शटडाउन समाप्त हो गया है। बुधवार को ‘हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स’ से यह बिल 222-209 मतों से पास हुआ है।

 

The longest shutdown in US history ends, Trump signs the bill

 

इससे दो दिन पहले ही यह बिल सीनेट में बहुत ही कम अंतर से पास हुआ था। ओवल ऑफिस में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि अब सरकार सामान्य कामकाज फिर से शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि लोग 43 दिन चले इस शटडाउन से बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अमेरिका में कई सरकारी सेवाएं अक्टूबर से बंद थीं और लगभग 14 लाख संघीय कर्मचारी या तो छुट्टी पर थे या बिना वेतन काम कर रहे थे। खाद्य सहायता कार्यक्रम भी ठप पड़े थे और हवाई यात्रा पूरे देश में बाधित हो गई थी।

 

 

अब आने वाले दिनों में सरकारी सेवाओं के फिर से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, हवाई यात्रा में आ रही दिक्कतों के भी धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफ़एए) को स्टाफ की कमी के कारण हवाई यातायात में कटौती करनी पड़ी थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

10 and 20 notes to get a makeover Plastic notes to appear soon Vikalp Times

10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …

Jobs in foreign social media rajasthan police advisory Vikalp Times

खौफनाक जाल : जॉब के नाम पर विदेश बुलाया, पासपोर्ट छीना और ठ_गी कराई!

जयपुर: विदेश में अच्छी नौकरी (Job in Foreign) और मोटी सैलरी (Salary) का सपना देखने …

Divyanshi Kota's daughter and winner of 12 gold medals, is now set to showcase her prowess at the Asian Games Vikalp Times

12 गोल्ड जीत चुकी कोटा की बेटी दिव्यांशी, अब एशियन गेम्स में दिखाएगी दम

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) की बेटी दिव्यांशी (Divyanshi) ने वुशु में (Wusu) बड़ी उपलब्धि हासिल करते …

Changing lanes on the Delhi-Mumbai Expressway will attract a fine, NHAI has implemented strict rules Vikalp Times

Delhi – Mumbai Expressway पर लेन बदली तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने लागू किए सख्त नियम

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर सफर करते हैं तो अब ड्राइविंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !