Saturday , 7 March 2026
Breaking News

माइनर और मेजर ब्लॉक्स की नीलामी के लिए डेलिनियेशन कार्य में लाई जाएगी तेजी

जून माह से बनेगा मासिक ऑक्शन का रोडमेप – खान सचिव, आनन्दी

जयपुर:- राजस्थान में माइनर और मेजर ब्लॉक्स की नीलामी के लिए डेलिनियेशन कार्य में तेजी लाई जाएगी। वहीं अवैध खनन गतिविधियों के प्रकरणों की जुर्माना राशि की वसूली के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह जानकारी बीते शनिवार को सचिवालय में खान सचिव आनन्दी ने माइंस एवं भूविज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में दी है।
उन्होंने कहा है कि राज्य में अवैध खनन पर प्रभावी रोक के लिए अधिक से अधिक माइंनिग ब्लॉक्स तैयार कर नीलामी पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा जून से मासिक रोडमेप तैयार किया गया है। आनन्दी ने कहा कि प्रदेश में खनिजों के खोज के लिए ड्रिलिंग, रिपोर्टस के विश्लेषण और उसके बाद प्लॉट तैयार कर ऑक्शन करने से बेशकीमती खनिजों की अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लग सकेगी। वहीं प्रदेश में राजस्व और रोजगार के अवसर विकसित हो सकेंगे।
उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को पर्यवेक्षकीय भूमिका में आना होगा ताकि उनके कार्यक्षेत्र की सभी ख्निज विभाग से संबंधित सभी गतिविधियों की प्रभावी मोनेटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। आनन्दी ने खनिज विभाग के कार्यालयों व क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित कराने के निर्देश दिए है।
Delineation work will be expedited for auction of minor and major blocks in jaipur
उन्होंने राजकीय राजस्व वसूली के प्रयासों की सराहना की और निरीक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया है। विभागीय कार्यालयों में ई-फाईल सिस्टम को प्रभावी तरीके से संचालित करने और निस्तारण अवधि में सुधार लाने को कहा है। न्यायालय द्वारा पिछले दिनों राज्य सरकार के पक्ष में महत्वपूर्ण निर्णयों की चर्चा करते हुए उन्होंने सरकार के पक्ष को प्रभावी तरीके से रखने और समय पर जबावदावे पेश करने को कहा है।
gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur
उन्होंने विधानसभा प्रश्नों, संपर्क पोर्टल प्रकरणों सहित विचाराधीन प्रकरणों को तय समयसीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए है। इस बैठक बैठक में वर्चुअली हिस्सा लेते हुए अतिरिक्त निदेशक कीर्ति राठोड़ ने प्रगति से अवगत कराया। बैठक में विभाग के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !