Saturday , 7 March 2026
Breaking News

धार्मिक आस्था का केंद्र इटावा बालाजी के लिए सड़क व बाईपास बनाने की मांग

हर शनिवार को आते है यहां लाखों यात्री, जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की उदासीनता पड़ रही है श्रद्धालुओं पर भारी

 

जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र खंडार के गांव इटावा में लाखों लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र इटावा बालाजी जन प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन की अनदेखी और उदासीनता के कारण पिछले काफी दिनों से भारी अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहा है।

Etawah Balaji

 

 

स्थानीय लोगों और बालाजी मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अनेक बार प्रशासन एवं क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों से बरवाड़ा लिंक रोड़ से बालाजी तक सड़क बनवाने तथा बालाजी के निकट निर्माणाधीन 8 लेन हाइवे के सहारे-सहारे बाई पास बनवाने की मांग की जाती रही है, लेकिन आज तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों एवं ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि जिस प्रकार हमारे जिले में चौथ माता बरवाड़ा व त्रिनेत्र गणेश चतुर्थी वार्षिक मेलो में लाखो श्रद्धालु आते है।

 

Balaji

 

उसी प्रकार हर शनिवार को इटावा बालाजी के दर्शनार्थ जयपुर कोटा, बूंदी, अजमेर, बारां जिलों के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश के दूरदराज श्रद्धालु यहां आते है। ग्रामीणों के अनुसार यहां आने वाले श्रद्धालुओं में अनेक लोग ऐसे होते है जो बरवाड़ा लिंक रोड़ से बालाजी तक करीब दो किलो मीटर कीचड़ और टूटी फूटी सड़क पर कनक दंडवत करते हुए पहुंचते है। जिन की हालत देखने काबिल होती है।

 

Etawah

 

बालाजी ट्रस्ट पदाधिकारियों तुलसी राम, रामनिवास, गांव के पंच ने बताया की उनकी जानकारी में आया है की खंडार विधायक अशोक बैरवा ने सड़क निर्माण के लिए विधायक कोष से 40 लाख रुपए भी मंजूर किए है, लेकिन उसके बाद भी बालाजी की सड़क नहीं बन रही है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं की पीड़ा को देखते हुए प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों से मीडिया के माध्यम से बालाजी मंदिर तक सड़क बनवाने तथा 8 लेन हाइवे के सहारे सहारे बाईपास रोड बनवाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !