मथुरा भिवानी पैसेंजर ट्रेन को सवाई माधोपुर तक नियमित संचालन हेतु मलारना डूंगर के लोगों ने रेल मंत्री भारत सरकार के नाम मलारना स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि मलारना स्टेशन द्वारा आम जनता को दस दिन की समय अवधि दी गई थी, समय अवधि भी करीब पूर्ण होने को है।

मलारना डूंगर की आम जनता ने आज एक बार पुनः रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उन्हें चेता रही है की मथुरा भिवानी पैसेंजर ट्रेन को पूर्व की भांति सवाई माधोपुर तक संचालन किया जाए। जिससे गरीब, मजदूर और किसान को रोज के कामों के लिए गंगापुर, सवाई माधोपुर एवं भरतपुर आने – जाने में आसानी हो और उन्हें रोजगार मिल सके। ज्ञापन में बताया गया है कि अगर हमारी मांग नहीं मानी तो वह 26 जुलाई को सांकेतिक धरना देंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी रेल मंत्री भारत सरकार की होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया