Thursday , 22 October 2026
Breaking News

पत्रकार पर हमले के आरोपी को गिफ्तार करने की मांग

मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

जिला मुख्यालय पर फर्स्ट इण्डिया न्यूज के जिला संवाददाता लोकेश टटवाल पर गत रविवार को मेडिकल काॅलेज निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का कवरेज करने के दौरान मेडिकल काॅलेज निर्माण के ठेकेदार के सुपरवाइजर सुरेश बेनीवाल द्वारा किये गये हमले के मामले में जिले के पत्रकारों ने रोष जाहिर करते हुए आज सोमवार को जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
लोकेश ने बताया कि ज्ञापन में जिला मुख्यालय पर पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पत्रकारों ने राज्य सरकार से लम्बित पत्रकार सुरक्षा कानून को तत्काल लागू करने, पत्रकार पर हमले के आरोपी को गिरफ्तार करने, घटना के बाद कार्यवाही में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करने तथा मेडिकल काॅलेज के निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

 

 

 

Demand to arrest the accused of attack on first india news journalist lokesh tatwal in sawai madhopur

 

 

इस दौरान जिला कलेक्टर ने मामले में तुरन्त कार्यवाही करते हुए पत्रकार लोकेश को न्याय दिलाने की बात कही। भाजपा नेता मधुमुकुल चतुर्वेदी ने पत्रकार लोकेश टटवाल पर दिनदहाड़े जानलेवा हमले की निंदा की है। चतुर्वेदी ने कहा कि इस घटना से स्वत ही अनुमान लगाया जा सकता है कि वर्तमान व्यवस्था में अपराधी कितने बेखौफ हैं और आमजन कितना असुरक्षित और भयभीत है। पुलिस प्रशासन को शीघ्र ही इस घटना में लिप्त दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें :- “फर्स्ट इंडिया संवाददाता लोकेश टटवाल पर हुआ जानलेवा हमला”

फर्स्ट इंडिया संवाददाता लोकेश टटवाल पर हुआ जानलेवा हमला

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !