Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

फर्स्ट इंडिया संवाददाता लोकेश टटवाल पर हुआ जानलेवा हमला

फर्स्ट इंडिया संवाददाता लोकेश टटवाल पर हुआ जानलेवाफर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के सवाई माधोपुर संवाददाता लोकेश टटवाल पर आज रविवार को करीब दोपहर 12 बजे जब वे अपनी बेटी के साथ बजरिया से ठींगला अपने घर जा रहे थे उसी समय रास्ते में उनपर जानलेवा हमला कर दिया। लोकेश के अनुसार उनके सिर में किसी धारदार हथियार से वार किया था। लात घुसे भी मारे जिससेगंभीरचोटें आई है, सिर में टांके भी लगे हैं।

 

Attack on first India reporter Lokesh Tatwal in sawai madhopur

 

 

समाचार लिखने तक वे सामान्य चिकित्सालय के आपात कालीन वार्ड में इलाज ले रहे थे। पत्रकार पर दिनदहादड़े हुए हमले को लेकर पत्रकारों ने रोष जताया है। साथ ही पुलिस प्रशासन से हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना के बारे में लोकेश ने बताया की ठींगला में बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर वे कुछ दिन पहले मौके पर पहुंचे और वहाँ के कुछ निर्माण कार्य के फोटो वीडियो बनाए तो वहाँ कार्य कर रहे लोगों ने विरोध किया। कुछ कहासुनी भी हुई। उस समय मौजूद ठेकेदार के सुपरवाइजर सुरेश नामक व्यक्ति से भी कहा सुनी हो गई थी।

 

 

 

इस बीच कुछ दिन बजरी खनन माफिया को लेकर न्यूज भी चलाई थी। उसी से खफा हो कर सुपरवाइजर ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया है। लोकेश ने बताया कि उन्होंने मानटाउन थाने में मुकदमा नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक को भी घटना से अवगत करा दिया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस घटना के बारे में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है

About Vikalp Times Desk

Check Also

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !