Saturday , 5 September 2026
Breaking News

दो सोनोग्रॉफी सेंटर निरस्त एवं दो सोनोग्रॉफी सेंटरों के पंजीकरण को किया सस्पेंड

पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के सफल क्रियान्वयन हेतु उपखण्ड सलाहकार समितियों की बैठक का आयोजन उपखण्ड समुचित प्राधिकारी उपखण्ड सवाई माधोपुर डॉ.धर्मसिंह मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर तथा उपखण्ड समुचित प्राधिकारी उपखण्ड वजीरपुर डॉ.अमित गोयल  एवं जिला क्षय रोग अधिकारी सवाई माधोपुर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में डॉ.धर्मसिंह मीना अध्यक्ष एवं सदस्यगणों द्वारा सोनोग्राफी सेंटरों के नवीनीकरण आवेदन पत्रावलीयों, केन्द्रों पर किये गये निरीक्षणों के दौरान पाई गई कमियों इत्यादि के सबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

 

 

Two sonography centers canceled and registration of two sonography centers suspended in sawai madhopur

 

 

बैठक में सोनोग्राफी सेन्टरो के नवीनीकरण किये जाने का जिला अस्पताल सवाई माधोपुर में स्थित पंजीकरण केन्द्र अर्शी फर्टिलिटी एंव आईवीएफ इंस्टिट्यूट के नवीनीकरण आवेदन पत्र को निरस्त किया गया। चौधरी नर्सिग होम तथा राजस्थान सोनोग्रॉफी सेन्टर को पन्द्रह दिवस के लिये निलम्बित किये जाने, आचार्य ईमेजिंग सेन्टर महाराणा प्रताप कॉलोनी सवाई माधोपुर एवं अपैक्स अल्ट्रासॉउण्ड सेन्टर जिला अस्पताल के सामने सवाई माधोपुर को अंतिम चेतावनी दिए जाने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर डॉ.धर्मसिंह मीना, अध्यक्ष उपखण्ड सलाहाकार समिति वजीरपुर डॉ.अमित गोयल एवं उपस्थित सदस्यगणों द्वारा विगत समय से लगातार बंद चल रहे उपखण्ड वजीरपुर में पंजीकृत केन्द्र ईशा हॉस्पीटल एंड सर्जरी सेन्टर को पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के तहत प्राप्त पंजीकरण को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

 

 

 

 

डॉ.धर्म सिंह मीना नें उपस्थित सदस्यगणों को अवगत कराया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट,1994 के प्रावधानों का सख्ती से पालना करना प्रत्येक पंजीकृत सोनो ग्राफी सेन्टर को करना अनिवार्य है तथा उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिसमें समिति के सदस्य वरिष्ठ विशेषज्ञ (शिशुरोग) डॉ.सुनील शर्मा, वरिष्ठ विशेषज्ञ (स्त्री रोग) डॉ.चेतराम मीना, वरिष्ठ विशेषज्ञ (पैथोलॉजिस्ट) सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर डॉ. मानवेन्द्र प्रताप शुक्ल तथा केस ऑफिसर एवं जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) आशीष गौतम उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !