Friday , 6 March 2026
Breaking News

करेल और टिगरिया गांव के समीप मोरेल नदी पर एनीकट बनाने की मांग

भाजपा मंडल बामनवास के मीडिया प्रभारी अशोक जोरवाल ने गत सोमवार को उपजिला कलेक्टर बामनवास को ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से एक पत्र मुख्यमंत्री के नाम भेजकर कल्याणपुरा में एनिकट नहीं बनाकर करेल और टिगरिया गांव के समीप मोरेल नदी पर एनिकट बनाने की मांग की है। अशोक जोरवाल ने पत्र में बताया है कि सिंचाई विभाग राजस्थान सरकार ने उपखण्ड लालसोट के कल्याणपुरा गांव में एनिकट बनाने के लिए 20 करोड़ की घोषणा कि है जो स्वागत योग्य है। लेकिन कल्याणपुरा गांव में एनिकट बनाने से निचले क्षेत्र में जल संकट गहरा जाएगा कुआं बोरिंग में जलस्तर भी नही बढ़ेगा। इस एनिकट को करेल और टिगरिया गांव के मध्य मोरेल नदी पर बनाया जाना अति आवश्यक है। अशोक जोरवाल ने पत्र में बताया है कि सन् 2003 मे सवाई माधोपुर में भयंकर अकाल पड़ रहा था जिसमे पानी की किल्लत को देखते हुए बामनवास और मलारना डुंगर का एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा करेल और टिगरिया गाँव के मध्य मोरेल नदी पर एक एनिकट बनाए जाने कि मांग की गई जो निरन्तर एनिकट कि मांग करते आ रहे है। इस एनिकट से बामनवास के करीब तीन दर्जन गांव और मलारना डुंगर के करीब एक दर्जन गांवों का जलस्तर बढ़ेगा। इस एनिकट से आगे गांवों को नहर से जोड़कर पानी पहुंचाया भी जा सकता है प्रतिनिधि मंडल को इस स्थान पर एनिकट बनाने का विश्वास दिलाया था।

Demand to build Anicut on Morel river near Karel and Tigria village in bamanwas

करीब 18 वर्ष से निरन्तर किसानों के द्वारा एनिकट बनाने की मांग करते आ रहे है। जोरवाल ने पत्र के माध्यम से बताया है कि इस एनिकट को राजनीति षड्यंत्र के कारण सिंचाई विभाग राजस्थान सरकार के द्वारा कल्याणपुरा मे बनाने कि घोषणा की गई है जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी रोष व्याप्त है। अगर सरकार ने इस ओर ध्यान नही दिया तो मजबुरन आन्दोलन करना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !