कैबिनेट मंत्री एवं सवाई माधोपुर विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने को लेकर मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि कैबिनेट की 18 जनवरी को होने वाली मीटिंग में इस मुद्दे को रखा जाएगा और उचित फैसला लिया जाएगा। आरएएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों ने डॉ. मीणा से विधानसभा के बाहर मुलाकात कर मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया