मलारना चौड़ में विद्युत निगम द्वारा पूर्व में घोषित मेंटेनेंस वर्क के लिए विद्युत कटौती का असर स्थानीय बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में देखने को मिला।

विद्युत कटौती के कारण बैंक में दिनभर लेनदेन के कार्य बाधित रहे। स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत कटौती पूर्व निर्धारित थी। बैंक में जनरेटर की व्यवस्था नहीं होना ही अव्यवस्था कारण रही। लोगों ने भविष्य में ऐसी अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए शाखा प्रबंधन से जनरेटर की व्यवस्था करने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया