Saturday , 7 March 2026
Breaking News

गोपालक अकबर की हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया सवाई माधोपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर पीसी पवन को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम ज्ञापन देकर अलवर के रामगढ़ में गोपालक अकबर की हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

Demanded strict punishment  Accused Murder Gopalak Akbar Rakbar Khan Rajasthan Police Vasundhara Raje Chief Minister Rajathan
एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि गत 20 जुलाई को अलवर के रामगढ़ कस्बे में निहत्थे गोपालक रकबर उर्फ़ अकबर पर कथित गोरक्षकों ने हमला कर हत्या कर दी जो कि निदंनीय है तथा राज्य की लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली घटना है। वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र व राज्य सरकारों को इस संबंध दिए सुझावों की सीधे तौर पर अवहेलना है।
ज्ञापन में मामले में लिप्त आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने तथा मृतक अकबर के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ज्ञापन देने से पूर्व एसडीपीआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी भी की।
इस मौके पर एसडीपीआई के जिला अध्यक्ष मोहम्मद फज़लुद्दीन, जिला महासचिव शाहिल खान, स्टेट सेक्रेट्री ज़फर अहमद अमीन, विधानसभा अध्यक्ष मंज़ूर अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !