Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राजस्थान में घोषित नए जिलों में फिर शुरू होगा सीमांकन का काम

राजस्थान के 15 जिलों में नवंबर-दिसंबर माह में पंचायत और जिला परिषद के चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी बीच नए जिलों में भी पंचायत और जिला परिषद चुनाव को लेकर मशक्कत चल रही है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की ओर से विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले गठित किए गए 19 जिलों में भी पहली बार पंचायत और जिला परिषदों के चुनाव होने हैं। ऐसे में पंचायत राज विभाग ने इन जिलों में नई पंचायतों और जिला परिषदों के सीमांकन को लेकर कवायद शुरू कर दी थी। हालांकि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते इस कवायद पर विराम लग गया। आचार संहिता हटने के बाद फिर से जिला परिषदों के सीमांकन का काम शुरू होगा।

 

Demarcation work will start again in the new districts declared in Rajasthan

 

नए जिलों में कौन से क्षेत्र आएंगे उनका होगा सीमांकन

दरअसल नए जिलों में पंचायतों, पंचायत समितियां और जिला परिषदों के गठन से पहले कौन-कौन से क्षेत्र शामिल किए जाएंगे उसका सीमांकन होगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगर सीमांकन समय पर हो जाता है तो पुराने जिलों के साथ ही नए जिलों में जिला परिषदों और पंचायतों के चुनाव कराए जा सकते हैं। यदि सीमांकन में देरी होती है तो फिर अगले साल ही चुनाव होंगे। नवंबर-दिसंबर माह में अलवर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, झुंझुनूं, पाली, सीकर, सिरोही और टोंक नगर परिषद के चुनाव होंगे।

ये हैं नए 19 जिले

बालोतरा, ब्यावर, अनूपगढ़, डीडवाना (कुचामन), डीग, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली (बहरोड़), खैरथल, नीमकाथाना, फलौदी, सलूंबर, सांचोर, जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, शाहपुरा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !