Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

नई समय सारणी में कोटा मंडल की कई गाड़ियों के प्रस्थान, आगमन एवं मार्ग में हुआ परिवर्तन

रेलवे द्वारा 1 अक्टूबर से नई समय सारणी जारी की गयी है। इस समय सारणी कोटा मंडल में भगत की कोठी-तिरुचचिरापल्ली-भगत की कोठी के मध्य चलने वाली साप्ताहिक हमसफर तथा बीकानेर-पुरी-बीकानेर कोठी के मध्य चलने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। ये दोनों सुपरफास्ट ट्रेने कोटा की बजाय सोगरिया स्टेशन होकर जाएगी। कोटा से हिसार एवं बड़ोदरा को जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों तथा कोटा से नागदा एवं झालावाड़ सिटी को जाने वाली दो मेमोध्सवारी गाड़ी का कोटा में प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

 

Departure, arrival and route change of many trains of Kota Division in the new time table

 

 

इसके साथ-साथ जयपुर-बयाना, इटावा-कोटा, गंगानगर-झालावाड़ सिटी एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन तथा मंदसोर-कोटा, जूनाखेड़ा-कोटा, झालावाड़ सिटी-कोटा, कोटा-झालावाड़ और आगरा फोर्ट-कोटा को जाने वाली सवारी गाड़ी के गंतव्य स्थान के समय में बदलाव किया गया है। जनसम्पर्क अधिकारी कोटा मण्डल रोहित मालवीय ने बताया कि रेलवे की नई समय सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 20481 भगत की कोठी से तिरुचचिरापल्ली को जाने वाली साप्ताहिक हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से बुधवार 5 अक्टूबर को प्रस्थान कर 06 अक्टूबर कोटा की बजाय सोगरिया रात 1:20 बजे आगमन कर 1:35 बजे प्रस्थान करेगी।

 

Klub Fox Second Anniversary Clothes offer

 

गाड़ी संख्या 20482 तिरुचचिरापल्ली से भगत की कोठी को जाने वाली साप्ताहिक हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से शनिवार 01 अक्टूबर को प्रस्थान कर 02 अक्टूबर कोटा की बजाय सोगरिया रात 09:20 बजे आगमन कर 09:35 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर से पुरी को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से रविवार 02 अक्टूबर को प्रस्थान कर 03 अक्टूबर कोटा की बजाय सोगरिया सुबह 05:30 बजे आगमन कर 05:45 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 20472 पुरी से बीकानेर को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से बुधवार 05 अक्टूबर को प्रस्थान कर 06 अक्टूबर कोटा की बजाय सोगरिया सुबह 09:10 बजे आगमन कर 09:25 बजे प्रस्थान करेगी।

 

कोटा से प्रारम्भ होने वाली गाड़ियों में गाड़ी संख्या 19807 कोटा से हिसार एक्सप्रेस’ कोटा से रात 11:55 बजे की जगह रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 19820 कोटा से बड़ोदरा एक्सप्रेस कोटा से सुबह 10:40 बजे की जगह सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 06616 कोटा से नागदा मेमो कोटा से सुबह 07:00 बजे की जगह सुबह 07:05 बजे प्रस्थान करेगी।

 

 

गाड़ी संख्या 06616 कोटा से झालावाड़ सिटी सवारी गाड़ी कोटा से दोपहर 03:20 बजे की जगह दोपहर 03:00 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 19721 जयपुर-बयाना एक्सप्रेस बयाना दोपहर 12:30 बजे के बजाय दोपहर 12:20 बजे बयाना पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस कोटा सुबह 07:05 बजे के बजाय सुबह 07:25 बजे कोटा पहुंचेगी।

 

 

गाड़ी संख्या 22998 गंगानगर-झालावाड़ सिटी सुपरफास्ट झालावाड़ सिटी दोपहर 12:10 बजे के बजाय दोपहर 12:05 बजे झालावाड़ सिटी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05834 मंदसोर-कोटा सवारी गाड़ी कोटा सुबह 04:20 बजे के बजाय सुबह 04:15 बजे कोटा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05837 जूनाखेड़ा-कोटा सवारी गाड़ी कोटा दोपहर 12:55 बजे के बजाय दोपहर 01:15 बजे कोटा पहुंचेगी।

 

 

गाड़ी संख्या 05839 झालावाड़ सिटी-कोटा सवारी गाड़ी कोटा रात 08:50 बजे के बजाय रात 08:45 बजे कोटा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05840 कोटा-झालावाड़ सिटी सवारी गाड़ी कोटा शाम 05:55 बजे के बजाय शाम 05:30 बजे कोटा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05914 आगरा फोर्ट-कोटा सवारी गाड़ी कोटा शाम 04:20 बजे के बजाय शाम 04:15 बजे कोटा पहुंचेगी।

 

 

सवाई माधोपुर जिले का सबसे अग्रणी कपड़े का शोरूम

क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर की दूसरी वर्षगांठ पर शानदार एवं आकषर्क ऑफर

जहां आपको मिलेंगे 2 कपड़े की कीमत में 7 कपड़े वो भी 10% की अतिरिक्त छूट पर

इसके अलावा एक कपड़े में कीमत में ले जा सकते है 3 कपड़े

क्लब फॉक्स स्टोर से आप शर्ट्स, टी-शर्ट्स, जीन्स, ट्रॉजर्स, लोवर्स, शॉर्ट्स इत्यादि कपड़े की खरीद कर सकते है।

ऑफर अवधि:- 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :- 9929421787/7014585283

पता :-प्लाट नं. 15, लाला ट्रेड्स के पास, मंडी रोड़ सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !