Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विधानसभा में एक ही गुट में दिखेंगे गहलोत, पायलट, वसुंधरा और आरएलपी विधायक बेनीवाल 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को 15 समितियों की घोषणा कर दी है। जिनमें सबसे अहम समितियों में से एक नियम समिति में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सभापति होंगे। खास बात ये है कि नियम समिति में धुर विरोधी नेताओं को शामिल किया गया है।

 

ऐसे में जब नियम समिति की बैठक होगी तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल एक साथ नजर आएंगे। इसके अलावा कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा, बीजेपी विधायक प्रताप लाल भील और दीप्ति माहेश्वरी को भी इस समिति में शामिल किया गया है।

 

Gehlot, Pilot, Vasundhara and RLP MLA Beniwal will be seen in the same group in the assembly

 

वहीं दूसरी खास बात ये है कि कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा को किसी भी समिति में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, पहली बार विधायक बनने वाले रविंद्र सिंह भाटी, अंशुमान सिंह भाटी, डॉ. शिखा बराला, अभिमन्यू सिंह पूनिया, मनीष यादव और नौक्षम चौधरी को कई समितियों में जगह दी गई है। बता दें कि विधानसभा के कार्य संचालन के लिए 21 समितियों का गठन किया जाता है। लेकिन, इस बार अब तक 19 स​मितियों का ही गठन हुआ है।

 

देवनानी 15 स​मितियों के गठन से पहले 4 समितियों का गठन कर चुके हैं। विधायकों के आचरण पर नजर रखने के लिए सदाचार समिति भी बनाई गई है। इस समिति का सभापति कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को बनाया गया है। इन सभी समितियों में विभिन्न दलों के विधायकों को शामिल किया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण समिति में इस बार गैर अल्पसंख्यक विधायकों को भी शामिल किया गया है।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !