जयपुर: वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि बारां जिले में हो रहे अ*वैध खैर कटाई और अ*वैध तेंदू पत्ता तुड़ाई व वन विभाग के कार्यों में भ्रष्टाचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शर्मा ने उप वन संरक्षक अनिल कुमार यादव को राजकार्य में लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता को देखते हुए उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए है। वन एवं पर्यावरण मंत्री सदन के सदय ललित मीना द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव द्वारा उठाए गए प्रश्न पर जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि बारां जिले के उप वन संरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार, वन भूमि पर अ*वैध अतिक्रमण एवं अ*वैध कटान जैसी गंभीर शिकायतों का आरोप है। शर्मा ने कहा कि उप वन संरक्षक के संबंध में कई बार जन प्रतिनिधियों द्वारा वन भूमि पर अ*वैध अतिक्रमण और कटान की शिकायतें प्राप्त हो चुकी है। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और अवै*ध अतिक्रमण के खिलाफ है और दोषियों पर निरंतर सख्त कार्रवाई कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
