Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विधानसभा का डिजिटल रचनात्मक प्रयास – राजस्थान विधानसभा के ई- बुलेटिन का हुआ लोकार्पण 

जयपुर:- विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा ई-बुलेटिन का शनिवार को विधानसभा में लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के साप्ताहिक ई-बुलेटिन में विधानसभा क्षेत्रों की विकास यात्राओं पर आधारित सफलता की कहानियों का प्रकाशन किया जाएगा। दो पेज के ई बुलेटिन में राजस्थान विधानसभा की गतिविधियों, सदन की कार्य प्रणाली, विभिन्न अनुभागों की जानकारी और ऐतिहासिक पहलुओं की रोचक घटनाएं भी प्रकाशित की जाएगी।

 

 

समसामयिक विषयों पर विधानसभा के पूर्व सदस्यों के अनुभवों को भी बुलेटिन में प्रकाशित किया जाएगा। राजस्थान विधानसभा में यह पहली बार प्रयास हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर विधानसभा का ई बुलेटिन का प्रकाशन आरंभ किया गया है। बुलेटिन का प्रथम अंक शुक्रवार 7 जून को जारी कर दिया गया है।

 

 

Digital creative effort of the Legislative Assembly - E-Bulletin of Rajasthan Legislative Assembly launched

 

 

प्रथम अंक में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सर्वसम्मति से सभी दलों द्वारा निर्विरोध निर्वाचन के पश्चात उनके द्वारा किए गए नवाचारों की श्रृंखला का प्रकाशन किया गया है। देवनानी का संकल्प है कि राजस्थान की विधानसभा को देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने के लिए देवनानी ने अनेक नवाचार किए हैं।

 

 

 

इन नवाचारों का यह बुलेटिन की प्रथम अंक में समावेश किया गया है। देवनानी ने बुलेटिन के शुभारंभ के मौके पर विधानसभा के अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। इस मौके पर प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, विशिष्ट सहायक केके शर्मा, मार्शल संजय चौधरी और ई-बुलेटिन के संपादक डॉ. लोकेश चंद्र शर्मा मौजूद थे।

 

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !