Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बिजली चोरी मामले में डिस्कॉम की बडी कार्रवाई, सहायक अभियंता समेत तीन गिर*फ्तार

जैसलमेर: जैसलमेर जिले के फतेहगढ में फ*र्जी बिजली तंत्र से लाखों यूनिट बिजली चोरी का मामला सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की गई है। जोधपुर डिस्कॉम एवं सतर्कता पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में न केवल पूरा अ*वैध तंत्र ध्वस्त किया गया बल्कि इसमें संलिप्त पाए गए डिस्कॉम के तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों को गिर*फ्तार भी कर लिया गया है। अध्यक्ष डिस्कॉम्स, जयपुर, आरती डोगरा और प्रबंध निदेशक जोधपुर डिस्कॉम डॉ. भंवरलाल के स्पष्ट निर्देशों पर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष उच्चस्तरीय टीम गठित की गई थी।

 

Discom takes major action in power in Jaisalmer

 

 

जिसमें अधिशासी अभियंता (आरडीएसएस) जोधपुर डिस्कॉम बाड़मेर, सहायक अभियंता (सतर्कता) बाड़मेर तथा एफटीपीएस थानाधिकारी बाड़मेर शामिल थे। टीम ने फतेहगढ़ के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाते हुए सात कृषि कनेक्शनों की गहन जांच की। जांच में सभी कनेक्शनों पर गैर-उपयोगिता और अवै*ध रूप से बिजली चोरी किए जाने की पुष्टि हुई। जांच दल ने मौके से अ*वैध ट्रांसफॉर्मर हटाकर जब्त किए, अ*वैध लाइनों और विद्युत संरचनाओं को तुरंत हटवाया तथा बिजली चोरी में संलिप्त उपभोक्ताओं को चिन्हित किया। पूरे प्रकरण का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर सतर्कता शाखा को भेजा गया।

 

 

 

 

जांच रिपोर्ट में डिस्कॉम के तत्कालीन चार अधिकारी/कर्मचारियों -अधिशासी अभियंता (सतर्कता) जैसलमेर सुनील मूलचंदानी, सहायक अभियंता (पावर) फतेहगढ़  अमित मीणा, सहायक राजस्व अधिकारी फतेहगढ़ राजकुमार मीणा तथा कनिष्ठ अभियंता फतेहगढ़  हरीश जयपाल – की भूमिका गंभीर रूप से सं*दिग्ध पाई गई। इस आधार पर सतर्कता पुलिस ने विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 व 150 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया।

 

 

इसी क्रम में  28 नवंबर 2025 को विशेष टीम द्वारा तत्कालीन सहायक अभियंता अमित मीणा (वर्तमान मुख्यालय सिरोही), तत्कालीन सहायक राजस्व अधिकारी राजकुमार मीणा (वर्तमान मुख्यालय चुरू) और तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता हरीश जयपाल (वर्तमान मुख्यालय फलौदी) को गिर*फ्तार कर लिया गया है। गिर*फ्तार कर्मियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और पीसी रि*मांड में लिया जाएगा। जहां से आगे विस्तृत पूछताछ और तकनीकी-आर्थिक पहलुओं का परीक्षण किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !