राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीचपुरी बामनवास के अध्यापकों व ग्रामीणो की अनूठी पहल पर भामाशाह के सहयोग से एकत्र की गई राशि से बाल सभा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गर्म जर्सी का वितरण सरपंच प्रियका की मौजूदगी में किया गया।
इस दौरान भामाशाह गिर्राज प्रसाद मीणा व प्रधानाध्यापिका सुशीला मीणा मौजूद रही। कार्यक्रम में जर्सी वितरण के लिए सहयोग करने वाले भामाशाह का भी सार्वजनिक सम्मान कर हौसला अफजाई की गई।

स्थानीय स्कूल के अध्यापक शिवलाल कुआल ने बताया कि सरकारी कर्मचारी समूह की अनूठी पहल से यह संभव हो पाया कि क्षेत्र के छात्रो को इस कड़कड़ाती ठंड में बचने के लिए एक गर्म वस्त्र ऊनी जर्सी का वितरण किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया