Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला प्राधिकरण अध्यक्ष अश्वनी विज ने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज बुधवार को अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर ने राष्ट्रीय लोक अदालत की विधिक जागरूकता रैली को जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

 

 

उन्होंने विधिक जागरूकता रैली में उपस्थित छात्र-छात्राओं, एन.जी.ओं. कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं अन्य आमजन को बताया कि 11 दिसंबर द्वितीय शनिवार को जिला मुख्यालय सहित जिलें की समस्त तालुकाओं पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा। साथ ही बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला मुख्यालय सहित तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी, खण्डार, बौंली एवं बामनवास में 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण हेतु पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों पर पैनल अधिवक्तागण व पैरालीगल वॉलेन्टियर्स की टीम द्वारा पक्षकारान की प्रि-काउंसलिंग की जा रही है तथा पक्षकारान को राष्ट्रीय लोक का महत्व बताया जा रहा है तथा बैंको के लंबित/प्रि-लिटीगेशन प्रकरणों का आपसी सुलह के माध्यम से राजीनामे द्वारा निस्तारण हेतु जिला न्यायालय सवाई माधोपुर में 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक प्रि-काउंसलिंग बैंच का गठन कर प्रतिदिन पक्षकारान की प्रतिदिन काउंसलिंग करवाई जा रही है तथा प्रि-काउंसलिंग में रालसा जयपुर के निर्देशानुसार चयनित बैंक वार पैनल अधिवक्तागण व प्रशिक्षित मध्यस्थगण द्वारा काउंसलिंग की जा रही है।

 

District Authority President Ashwani Vij flagged off the awareness rally

 

श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने बताया कि  दिनेश कुमार गप्ता सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत 11 दिसंबर के सफल क्रियान्वयन हेतु पैनल अधिवक्ता एवं पैरालीगल वॉलेन्टियर्स द्वारा विधिक जागरूकता शिविरों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने विधिक जागरूकता रैली में पधारे न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस प्रशासन, कर्मचारीगण, स्काउट गाइड के अधिकारी व कर्मचारीगण, पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स, छात्र-छात्राओं एवं अन्य आमजन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महेन्द्र कुमार ढाबी अपर जिला न्यायाधीश सवाई माधोपुर, पल्लवी शर्मा विशिष्ट न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. कोर्ट सवाई माधोपुर, कृष्णा राकेश कांवत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, अंजना अग्रवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, हिमांशु गर्ग अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, उमाशंकर शर्मा अध्यक्ष अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर, नाथुलाल खटीक जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सवाई माधोपुर, मोहनलाल शर्मा प्रभारी खेल-कूद माध्यमिक शिक्षा सवाई माधोपुर, महेश तेजवाल सचिव स्काउट गाईड सवाई माधोपुर, बी.एल. मीना प्रमुख चिकित्सा अधिकारी सवाई माधोपुर, अधिवक्तागण, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स, न्यायिक कर्मचारीगण एवं अन्य आमजन आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !