जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने शुक्रवार को नगर विकास न्यास सवाई माधोपुर की विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने न्यास की व्यवसायिक योजना विवेकानन्द मार्केट, चकचैनपुरा में स्थित आवासीय योजना विनायक वाटिका एवं नवीन प्रक्रियाधीन राजस्व ग्राम कुतलपुरा जाटान स्थित आवासीय योजना में जंगल सफाई, सौन्दर्यकरण कार्य, आवश्यक मूलभूत निर्माण कार्य करवाने, व्यसायिक योजना विक्रय से शेष रहे भूखण्डों की शीघ्र नीलामी करने, आवासीय योजना विनायक वाटिका में आवंटन से शेष रहे भूखण्डों को शीघ्र लॉटरी करने, नवीन आवासीय योजना में शीघ्र आवेदन आमंत्रित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने न्यास द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा में स्वीकृत हाउसिंग बोर्ड से जीनापुर तक निर्माणाधीन सड़क कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही नमोकार नगर से जा रही 132 केवी विद्युत लाईन एवं रास्ते में आ रहे विद्युत पोल को शिफ्ट करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र संयुक्त बैठक आयोजित कर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने न्यास की योजनाओं एवं ग्रीन बेल्ट में सघन वृक्षारोपण करवाने के लिए निर्देशित किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया