Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने पंचायत समिति गंगापुर की ग्राम पंचायत उदेई कलां स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के समाधान के निर्देश दिए।
सरकारी सूत्रों के अनुसार इस दौरान उन्होने पटवारी पूनम द्वारा नामान्तरण नही खोलने, विरासत नामान्तरण नहीं करने पर नोटिस देने के निर्देश एसडीएम को निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने पंचायत सचिव द्वारा पट्टे के लिए मिले आवेदन पर सभी को पट्टे जारी करने के निर्देश दिए। सीमाज्ञान कर प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की शत-प्रतिशत स्वीकृति जारी करने, सामाजिक सुरक्षा पैंशन के वेरिफिकेशन तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र किसानों को “प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना” से जोड़ने एवं इसके लिए जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिला कलेक्टर ने रात्रि चैपाल में गांव की मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त होने पर सरपंच को निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा बिजली के ढ़ीले तार की शिकायत पर उन्हें सही करवाने के निर्देश दिए। रास्ता सही करवाने, गांव में बीच रास्ते मे पानी भरने, कीचड़ की समस्या, खाद बीज की योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत, नालियों की सफाई नहीं होने, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने, बिजली संबंधी परिवाद व शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ.सिंह ने नरेगा में काम चाहने वालो के फॉर्म नम्बर 6 प्राप्त कर रोजगार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

District Collector listened peoples problems
कलेक्टर डॉ. सिंह ने लोगों से कहा कि राज्य सरकार आमजन के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, पात्रता के अनुसार योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हों। डॉ. सिंह ने पेंशन से जुड़े प्रकरणों की परिवेदनाएं सुनी। अतिक्रमण की शिकायत पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है अथवा रास्ता अवरूद्ध किया है तो उसके विरूद्ध धारा 91 के अन्तर्गत कार्यवाही की जाये। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने खाद्यान्न सुरक्षा, पेंशन एवं बेरोजगारी भत्ते जैसी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कलेक्टर डॉ सिंह ने सुनवाई के अधिकार के बारे में बताते हुए प्रार्थना पत्र देकर रसीद अवश्य प्राप्त करने की बात कही।
कलेक्टर ने बच्चों को संस्कारवान बनाने तथा जर्दा गुटखा, सिगरेट, बीड़ी का सेवन नही करने की सलाह दी। रात्रि चैपाल में उप जिला कलेक्टर गंगापुर विजेंद्र मीना, विकास अधिकारी विक्रम सिंह, तहसीलदार, सरपंच मोइन खान,सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

Appeal to be cautious call digital police jaipur news 10 Feb 26

डिजिटल अ*रेस्ट और कॉल फॉरवर्डिंग स्कै*म से सतर्क रहने की अपील

जयपुर: राजस्थान सरकार द्वारा सायबर सुरक्षा और सायबर स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने …

captcha filling job empty your bank account.

कैप्चा (Captcha) भरने की नौकरी कहीं खाली न कर दे आपका बैंक खाता

जयपुर: घर बैठे आसान कमाई का सपना देखने वालों के लिए एक खतरनाक जाल बिछाया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !