लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिये मतदान दलों में नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण राजकीय पोलोटेकनिक महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आयोजित किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह ने प्रशिक्षण का स्थल का प्रातः 10 बजे निरीक्षण किया और मतदान दलो में नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों के विलम्ब से उपस्थित होने का गम्भीरता से लिया। वहीं उन्होंने शाम 5 बजे पुनः प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर अपने सम्बोधन में मतदान दलो में नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने-अपने कार्य का निवर्हन समय पर एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आगामी दिवसों में होने वाले प्रशिक्षणों में उपस्थित होने वाले कार्मिक समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होवें अन्यथा ऐसा न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया