Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों के प्रगति की समीक्षा के लिए साप्ताहिक बैठक आज गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में परिवार कल्याण कार्यक्रम, मातृ शिशु स्वास्थ्य गतिविधियां, फ्लेगशिप योजना, अनिमिय मुक्त सवाई माधोपुर, संपर्क पोर्टल संबंधी समस्या, एनएचएम, मौसमी बिमारी पर चर्चा की गई। सीएमएचओ ने सभी को निर्देशित किया कि उनके अधीनस्थ सभी अधिकारी, प्रभारी व कार्मिक समय पर कार्यस्थल पहुंचे और पूरे समय ड्यूटी करें।

 

 

आचार संहित के चलते किसी को भी अवकाश न दिए जाऐं। साथ ही सभी प्रभारी शक्ति दिवस, एमसीएचएन आदि दिवसों का निरीक्षण करें। उन्होंने बताया कि नवीन वित्तीय वर्ष के टारगेट राज्य स्तर से प्राप्त हो चुके हैं जिन्हें सभी अधिकारी अपने क्षेत्र की जनसंख्या के अनुरूप टारगेट रखें और अभी से ही प्लान बनाकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य करें। ओरल पिल, आईयूसीडी, कॉपर टी आदि परिवार कल्याण साधनों के लक्ष्य निर्धारित करें और अगस्त तक लक्ष्य प्राप्त करें।

 

District level weekly review meeting organized in sawai madhopur

 

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मोबाइल टीमों की मोनिटरिंग की जाए और अधिक से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग कर उनका इलाज करवाया जाए। सभी को लू तापघात को देखते हुये ब्लॉक, सीएचसी व पीएचसी स्तर पर रेपिड रेस्पांस टीम बनाई जाए, ओआरएस, आईवी फ्लूड, बेड की व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए। एम्बुलेंस 108,104, ममता, एमएमयू को रेडी रखा जाए, ओपरेटर को एम्बुलेंस में ठंडा पानी, ओआरएस व एसी आवश्यक रूप से चालू रखने के लिए निर्देशित किया जाए।

 

एनसीडी कार्यक्रम के तहत 500 दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत आभा आईडी बनाई जानी है इसलिए सभी संस्थानों पर पर्ची बनाने से पहले आभा आईडी बनाई जाए। साथ ही सभी को आयुष्मान कार्ड वितरण पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किये गए। बैठक में अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. कैलाश सोनी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अनिल जैमिनी, जिला प्रजनन एवं शिंशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रूकमकेश मीना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, समस्त बीसीएमओ, बीपीएम व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !