Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

संभागीय आयुक्त ने अन्नपूर्णा रसोई का किया औचक निरीक्षण 

जयपुर:- संभागीय आयुक्त आरुषि मलिक ने गुरुवार को बस्सी उपखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कानोता 132 के.वी. जी एस एस स्टेशन, बस्सी उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, एसीएम कोर्ट, अन्नपूर्णा रसोई योजना का निरीक्षण किया एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। राजकीय पशु चिकित्सालय मण्डाना व आयुष्मान आरोग्य मन्दिर मण्डाना जिला दौसा का निरीक्षण किया गया।

 

 

इस दौरान आमजन की बिजली, पानी व अन्य कार्यों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने, हीटवेव के प्रति जनता को जागरूक करने, गर्मी पानी बिजली की निर्बाध आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिए। कार्यालयों में ई-फाइल सिस्टम की समीक्षा करते हुए कार्यालयों में कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेहिता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्य ऑनलाइन ई फाइल से ही किये जाने, ई-फाइल के कम से कम समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

 

Divisional Commissioner Arushi Malik conducted surprise inspection of Annapurna Kitchen in bassi jaipur

 

 

कार्यालय व कार्मिकों के बैठक स्थान पर साफ- सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था एवं पेयजल सहित अन्य इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों के साथ भोजन करते हुए संवाद कर भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

 

 

इस दौरान रसोई व्यवस्था सुचारू मिली लेकिन साफ-सफाई व्यवस्था, खाने की गुणवत्ता में कमी नजर आयी जिसको लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, अधिकारियों को महीने में कम से कम एक बार क्षेत्र की रसोई में भोजन जरूर खाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही गर्मी को देखते हुए रसोई में आमजन के लिए पर्याप्त कूलर व पंखे की व्यवस्था किये जाने के भी निर्देश दिए।

 

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !