Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

एसपी निवास से 200 व मानटाउन पुलिस थाने से 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने 35 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल व नगदी पर किए हाथ साफ

सवाई माधोपुर (राजेश शर्मा):- जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र में गौतम आश्रम के सामने बीती रात 6, 7 नकाब पोश अज्ञात चोर एक मोबाइल शॉप का शटर काट कर करीब 35 लाख के मोबाइल ,नगद राशि व कुछ सोने के आभूषण चुरा कर ले गए। इस चोरी में खास बात यह है कि जिस शॉप में चोरी हुई है, उस शॉप की पुलिस अधीक्षक के बंगले से 200 और मानटाउन थाना पुलिस से मुश्किल से 500 मीटर के करीब दूर है।

 

 

पुजारा टेलीकॉम के मालिक हरिश जैन ने बताया की वह गुरुवार को शाम करीबन साढ़े 8 बजे दुकान को बंद करके घर गया था। रोज की तरह जब वो सुबह दुकान पहुंचा तो देखा की दुकान का शटर और ताले टूटे पड़े है। दुकान के ताले टूटे देख दुकान मालिक हक्का बक्का रह गया। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची मानटाउन पुलिस ने घटना का जायजा लिया और दुकान मालिक से बात चीत की और थाने लोट गए।

 

 

 

Mobile Phones Sp Collector resident Mantown police station news update

 

 

 

घटना को लेकर दुकान मालिक हरिश ने कहा की उसकी दुकान से चोरों ने करीबन 35 लाख रुपए के अलग – अलग कंपनियों के फोन और दुकान में रखा डेढ़ लाख रुपया केश और तीन सोने की अगुठिया चोर चोरी करके ले गए। दुकान मालिक ने बताया की इस घटना से पूर्व भी पास ही में उसकी एक दुकान के ताले टूटने की घटना हुई थी लेकिन उस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। जिसकी सूचना भी उसके द्वारा पुलिस को दी गई थी ,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई और इस बार एक बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ा।

 

 

 

पीड़ित दुकान मालिक हरिश जैन ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही है। जिले में हो रही चोरी की घटनाओं, बजरी के अवैध कारोबार और बजरी माफियाओं द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ हो रही मा*रपीट की घटनाओं से न केवल आम जन में आक्रोश व्याप्त है बल्कि ऐसा लगता है यहां चोरों, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस के आलाधिकारी उनके सामने नत मस्तक है।

 

 

 

 

यहां ये भी उल्लेखनीय है की सवाई माधोपुर के जिला बनने के बाद शायद पहला अवसर है जब जिला मुख्यालय पर बैठ एसपी, कलेक्टर सहित अधिनस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आज तक अपनी तैनाती के बाद से मीडिया से रूबरू होने की तोहमत नहीं उठाई। जिला कलेक्टर खुशाल यादव और पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता का इतना जरूर है मीडिया पर अहसान है कि उन्होंने यहां जिस दिन पदभार ग्रहण किया औपचारिक मुलाकात कर अपने होने का अहसास करवाया था उसके बाद पूरे लोकसभा चुनाव हो गए, जिले में लगातार अपराधों में वृद्धि हो रही है।

 

 

आम जन भीषण गर्मी में पीने के पानी और बिजली कटौती से जूझ रहे हैं, लेकिन दोनों आला अधिकारी और उनके अधीनस्थ अधिकारी निरंतर मीडिया से दूरी बनाए हुए है जो अपने आप में विचारणीय विषय तो है ही, आमजन में चर्चा का मुद्दा भी बना हुआ है।

 

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !