Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कोरोना वायरस से घबराये नहीं | बरते सावधानी

कोरोना वायरस के संबंध में जागरूकता बनाने के लिए प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग द्वारा लगातार अलर्ट रहकर प्रयास किए जा रहे है। इस संबंध में राज्य स्तर से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वीडियों कांफ्रेंस के पश्चात जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को कोरोना वायरस के लक्षणों व बचाव के बारे में आमजन को सचेत करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस से घबराये नहीं कुछ सावधानियां रखकर इससे बचा जा सकता है।
उन्होंने आमजन से अधिक भीड़ भाड़ वाली जगहों, मेलों भंडारो आदि से फिलहाल दूर रहने की अपील की है। जिला कलेक्टर ने सभी धर्मगुरूओं से अपने क्षेत्रों के लोगो से प्रातः और संध्या के समय होने वाले आरती और अजान के दौरान लाउडस्पीकर पर कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव के उपाय बताने की अपील की। साथ ही मंदिरों और मस्जिदों आदि में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिसमें विशेष तौर पर रैलिंग और फर्श को ब्लीचिंग पाउडर, लाइजोल आदि किटाणु नाशक दवाओं से साफ करने के निर्देश प्रदान किये।

panic corona virus caution aware corona update
उन्होंने बताया कि जिले में सीएमएचओ कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। फिजिशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों की रेपिड रेस्पान्स टीम का गठन किया जा चुका है जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने हेतु मुस्तैद है।
जिला कलेक्टर ने सीएमएचओं को सम्पूर्ण जिले में एएनएम, आशा सहयोगिनियों, नर्सिंग विद्यार्थियों की टीम गठित कर घर-घर जाकर सर्वे करवाने व कोरोना वायरस के प्रति पैम्फलेट आदि के माध्यम से जागरूक करने के निर्देश प्रदान किये। साथ ही जिले के सभी सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, मंदिर, मस्जिदों आदि पर कोरोना वायरस से संबंधित आईईसी के माध्यम से आमजन को जागरूक करने के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने पीएमओ जिला अस्पताल से कारेंटाइन रूम व आइसोलेशन वार्ड में जानकारी ली। इसके साथ-साथ प्रत्येक चिकित्सा संस्थानों पर आने वाले मरीजों को कोरोना वायरस लक्षण व बचाव के बारे में जागरूक करने, अन्य आवश्यक संसाधन व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किये।
जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को पंचायतों सरपंच, वार्ड पंच की बैठक लेकर आमजन को कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव के उपाय बताने के निर्देश दिए। साथ ही जलदाय विभाग के पेयजल स्रोतों पर आवश्यकतानुसार ब्लीचिंग पाउडर डलवाने के निर्देश प्रदान किये है।
जिला कलेक्टर ने जिले के सभी होटल व गेस्ट हाउस संचालकों को पाबंद किया हुआ है कि विदेशों से आने वाले पर्यटकों की सूचना अविलम्ब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को प्रदान करें। साथ ही होटल कर्मचारियों को सावधानी बरतते हुए बार बार हैंड सेनेटाइजर से हाथ धोने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कोरोना रोग से घबराने की आवश्यकता नहीं है, कुछ सावधानियां बरतकर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों कों तुरंत चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !