जयपुर: जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में कार्यालय, जिला रसद अधिकारी के प्रवर्तन जांच दल ने जयपुर के सुल्तान नगर, गुर्जर की थड़ी इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रसोई गैस सिलेंडर के अ*वैध भंडारण एवं अ*वैध रीफिलिंग का पर्दाफाश किया है।
जिला रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा ने बताया कि प्रवर्तन दल ने मौके से 97 घरेलू गैस सिलेंडर (मय 95.8 किलोग्राम गैस) जब्त किये है। इसके साथ ही घरेलू गैस के अवै*ध परिवहन में काम लिये जा रहे दो वाहनों सहित, एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
