पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरत लाल मथुरिया ने टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से ताल ठोक दी है। डाॅ. मथुरिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से जयपुर में मुलाकात कर टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के लिये अपना बायोडेटा प्रस्तुत कर अपनी दावेदारी पेश की।

जिस पर अध्यक्ष ने गंभीरता से पूरे बायोडाटा का अवलोकन किया। इस बीच पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा भाजपा राजस्थान संतोष मथुरिया मौजूद रही।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया