जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित हुई एमजी फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस 2022 में सवाई माधोपुर के डॉ. गणपत लाल वर्मा को एक्सिलेंस इन क्लिनिकल प्रैक्टिस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में पूरे देशभर से लगभग 1500 फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर्स ने भाग लिया।

डॉ. गणपत लाल वर्मा को यह अवार्ड उनके लगातार 10 सालों से फिजियोथैरेपी तकनीक द्वारा मरीजों की सेवा करने और फिजियोथैरेपी फील्ड के लिए अच्छा काम करने के लिए दिया गया। इस मौके पर एमजी कॉलेज के चेयरमैन डॉ. श्रवणकार, फिजियोथैरेपी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मधुसूदन तिवारी, डॉ. महेश साहू, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. अरविंद, डॉ. राम सिहाग और आईएपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव झा आदि लोग उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया