Saturday , 7 March 2026
Breaking News

डॉ. मधु मुकुल महाकवि चंदबरदाई साहित्य सम्मान से सम्मानित

सवाई माधोपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता, साहित्यकार, समाजसेवी तथा सेवा निवृत्त प्रोफेसर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को महाकवि चंदबरदाई साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया है। भावना कला एवं साहित्य फाउंडेशन जयपुर द्वारा आयोजित किए गए एक समारोह में डॉ. चतुर्वेदी को संस्था की संस्थापक अध्यक्ष भावना शर्मा द्वारा महाकवि चंदबरदाई साहित्य सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को संगठनात्मक कार्यों का एक लंबा अनुभव है।

 

 

Dr. Madhu Mukul honored with great poet Chandbardai Sahitya Samman

 

 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा विविध सामाजिक संगठनों में वे पिछले पैंतीस वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं। शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में वे अपनी एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। डॉ. चतुर्वेदी की 15 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। डॉ. चतुर्वेदी 17 शोधार्थियों के शोध निदेशक रहे हैं। डॉ. चतुर्वेदी ने लगभग 150 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भागीदारी एवं पत्र वाचन किया है।

 

 

 

 

डॉ. चतुर्वेदी ने अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। डॉ. चतुर्वेदी को भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 103 बार सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. चतुर्वेदी की 150 कहानियां एवं आलेख विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर डॉ. चतुर्वेदी की अनेक वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं। डॉ. चतुर्वेदी अनेक सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !