वरिष्ठ भाजपा नेता तथा सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने गत बुधवार को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. चतुर्वेदी ने इस अवसर पर राज्यपाल मिश्र को अपने द्वारा लिखित पुस्तकों “प्राचीन भारतीय राज्यव्यवस्था” तथा “हिंदुत्व एवं राष्ट्रवाद” की प्रति भी भेंट की।

राज्यपाल मिश्र से डॉ. चतुर्वेदी की अनेक अकादमिक एवं शैक्षणिक विषयों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. चतुर्वेदी के सहयोगी तथा आईटी विशेषज्ञ जिनेन्द्र कुमार प्रजापति भी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया