द्रौपदी मुर्मू ने भारत की 15वें राष्ट्रपति के रूप में आज सोमवार को शपथ ले ली है। द्रौपदी मुर्मू को सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस एनवी रमन्ना ने शपथ दिलाई है। द्रौपदी मुर्मू भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं और पहली आदिवासी राष्ट्रपति है।

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नई दिल्ली में संसद के सेंट्रल हॉल में किया गया। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने से पूर्व झारखंड की राज्यपाल तथा ओडिशा में मंत्री रही थीं। द्रौपदी मुर्मू के ख़िलाफ़ विपक्ष ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था। द्रौपदी मुर्मू को कुल वैध मतों में 64 फ़ीसदी मिला था। 21 जुलाई को मतगणना हुई थी।
LIVE: Swearing-in-Ceremony of the President-elect Smt Droupadi Murmu https://t.co/34DbgoUw1H
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 25, 2022
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया