कामां क्षेत्र के भंडारा गांव में ट्रैक्टर से खेत जोतकर सड़क पर ट्रैक्टर को निकालते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हुए चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। भंडारा गांव के सरपंच प्रतिनिधि सफीक खान ने बताया कि भंडारा निवासी खालिद पुत्र मजीद ट्रैक्टर से खेत जोतकर आ रहा था। खेत से ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिसके नीचे चालक खालिद दब गया। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल चालक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान खालिद की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया