बारां: राज्य सरकार ने आदेश जारी कर बारां जिले के विधानसभा क्षेत्र अंता में नवम्बर माह में होने वाले उपचुनाव के तहत मतदान तथा मतगणना दिवस पर सूखा दिवस घोषित किया है। अंता विधानसभा क्षेत्र में 11 नवम्बर 2025 को मतदान तथा 14 नवम्बर 2025 को मतगणना का निर्णय लिया गया है।
संयुक्त शासन सचिव वित्त विभाग वरुण मिश्रा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र अंता एवं इस निर्वाचन क्षेत्र की सीमा से तीन किलोमीटर की परिधि में मतदान समाप्ति से पूर्व के 48 घंटे यानी 9 नवम्बर 2025 की शाम 6 बजे से 11 नवम्बर 2025 को मतदान समाप्ति (शाम 6 बजे) तक सूखा दिवस घोषित किया है।
इसी प्रकार,मतगणना दिवस 14 नवम्बर 2025 को जिला मुख्यालय बारां की नगरपालिका/नगर परिषद क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित किया गया है। पुनर्मतदान होने की स्थिति में पुनर्मतदान के दिन मतदान समाप्ति तक संबंधित मतदान केंद्रों के क्षेत्र में सूखा दिवस रहेगा।
Tags Anta Anta Assembly By-election Baran By Election Counting Day Dry Day Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times Voting Voting Day
Check Also
त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा
जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा
जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …
5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
