विभिन्न प्रकार की अनियमिताएं बरतने पर जिले के 4 दवा विक्रेताओं का औषधि अनुज्ञापन पत्र अस्थाई रूप से निलम्बित कर दिया है।

सहायक औषधि नियंत्रक अजय कुमार सबल ने बताया कि मैसर्स रिद्वी-सिद्वी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, बजरिया, सवाई माधोपुर एवं मैसर्स लाईफ केयर मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर खैरदा सवाई माधोपुर का 13 सितंबर से 27 सितंबर तक, मैसर्स अनिल मेडिकोज गंगापुर सिटी का 13 सितंबर से 17 सितंबर तक 5 दिन के लिये तथा मैसर्स सवाई माधोपुर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार राजकीय चिकित्सालय परिसर गंगापुर का 13 सितंबर से 15 सितंबर तक के लिये औषधि अनुज्ञापन पत्र अस्थाई रूप से निलम्बित किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया