Saturday , 7 March 2026
Breaking News

लड़की की फोटो की वजह से दोस्तों में आपस में बिगड़ी बात, डंडों व चाकुओं से की हत्या

राजस्थान के झुंझुनूं जिले की पचेरी कलां पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए दिवाली की रात की गई निहालोठ में युवक की हत्या के प्रकरण में दो आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

 

एसएचओ बनवारीलाल यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निहालोठ में दिवाली की रात को आशीष, कर्मवीर, कौशिंद्र एवं प्रदीप समस्त निवासी निहालोठ चारों दोस्त कर्मवीर के घर पर मौजूद थे। जिन्होंने शराब पार्टी की थी। इसके बाद एक लड़की की फोटो को लेकर प्रदीप एवं कौशिंद्र उर्फ रोहित दोनों में आपसे में कहासुनी हो गई। शराब के नशे में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि कर्मवीर, आशीष व प्रदीप ने कौशिंद्र पर चाकू व लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह लहुलूहान हालत में घर की तरफ भागा व परिजनों से मिलकर उसने आप बीती बताई।

 

Due to the girl photo fight between friends, one boy killed by his friend in jhunjhunu rajasthan

 

पुलिस ने इस मामले में घटना के तुरंत बाद ही कर्मवीर वन आशीष को हिरासत में ले लिया था। जिन्होंने पूछताछ में हत्या किया जाना कबूल किया है। साथ ही बताया कि एक लड़की की फोटो को लेकर कौशिंद्र और प्रदीप के बीच कहासुनी  हुई। इसके बाद कुछ देर बाद ही यह कहासुनी झगड़े में बदल गई। पुलिस ने बताया कि प्रदीप के पकड़े जाने के बाद मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा। जिसकी तलाश में टीमें लगा रखी है।

 

जानकारी के अनुसार शराब पार्टी करने वाले ये चारों दोस्त थे, लेकिन शराब के नशे में व लड़की की फोटो के चक्कर में हुई कहासुनी हत्या तक पहुंच गई। कर्मवीर पहले से आदतन बदमाश है, उसके खिलाफ थाने में दो मामले पहले से ही दर्ज है। जो कोर्ट में चल रहे हैं। बहरहाल पुलिस आरोपियों को पेश कर और पूछताछ करेगी।

 

 

Happy Diwali From Sawai Madhopur App

सभी जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ustad Men’s Shoes Showroom Sawai Madhopur

यहां पर स्पोर्ट शूज, लेदर शूज, इम्पोर्टेड शूज, जूती, सैंडल, चप्पल, लोफर एवं फॉर्मल शूज उचित दाम पर मिलते है।

पता – G-85, In Front of GRP Thana, Ganesham Block, City Center Mall Near Railway Station, Bazariya Sawai Madhopur

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : –

संजय लेखवानी – +91 9079278576
शाहरुख खान – +91 8005537040

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !