Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कार्य के चलते कोटा होकर जाने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में हुआ परिवर्तन

कोटा: दक्षिण रेलवे द्वारा चैन्नई मण्डल के ताम्बरम् यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य हेतु तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। जिस कारण कोटा मंडल होकर जाने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

मार्ग परिवर्तित की जाने वाली गाड़ियां:-

गाडी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै रेलसेवा जो दिनांक 21/07/24, 28/07/24, 04/08/24 व 11/08/24 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग चैन्नई एग्मोर-ताम्बरम् के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पेरम्बूर-अरक्कोणम-चेंगलपट्टू होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में पेरम्बूर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

 

 

गाडी संख्या 22631, मदुरै- बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 15/08/24 को मदुरै से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया विल्लुपुरम-वेलूर छावनी-काटपाडी-पेरम्बूर होकर संचालित होगी।

 

 

Due to work, there was a change in the route of some trains passing through Kota junction

 

 

 

गाडी संख्या 20482, तिरूच्चिराप्पल्लि- भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 27/07/24, 03/08/247 व 10/08/24 को तिरूच्चिराप्पल्लि से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग चैन्नई एग्मोर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चेंगलपट्टू- अरक्कोणम – पेरम्बूर-गुडुर होकर सचांलित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में पेरम्बूर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

 

 

 

 

 

गाडी संख्या 20482, तिरूच्चिराप्पल्लि- भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 17/08/24 को तिरूच्चिराप्पल्लि से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग ताम्बरम्-चैननई एग्मोर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग विल्लुपुरम- चेंगलपट्टू- अरक्कोणम-पेरम्बूर होकर संचालित होगी।

 

 

गाडी संख्या 20481, भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 14/08/24 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग चैन्नई एग्मोर -ताम्बरम- चेंगलपट्टू के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पेरम्बूर-अरक्कोणम- काटपाडी- विल्लुपुरम होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में पेरम्बूर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

 

 

गाडी संख्या 22673, भगत की कोठी-मन्नारगुडी रेलसेवा जो दिनांक 15/08/24 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग चैन्नई एग्मोर-ताम्बरम् के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया पेरम्बूर-अरक्कोणम-चेंगलपट्टू-विल्लुपुरम होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में पेरम्बूर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

 

 

इस संबंध में यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन के मार्ग परिवर्तन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।

 

 

रोहित मालवीय
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/जन सम्पर्क अधिकारी,कोटा

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !