जयपुर:- राजस्थान में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को लेकर राजस्थान के लिए कई जिलों में येलो एलर्ट की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आज बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में में कहीं-कहीं पर धूल भरी आंधी और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में आंधी, तूफान और मेगघर्जन के साथ बिजली गिर सकती है। इसलिए चेतावनी देते हुए कहा है कि बिजली गिरने, बारिश होने और मेघगर्जन के दौरान किसी सुरक्षित जगह पर रहें, पेड़ अथवा खुले स्थान पर खड़े होने से बचे। गौरतलब है की राजस्थान में गत 26 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ और आसपास के इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया