Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बेटे ने उद्योगपति पिता को जमकर पीटा, सदमे में पिता की हुई मौ*त 

तमिलनाडु:- तमिलनाडु के पेरम्बलुर जिले के कृष्णापुरम में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता-पुत्र के रिश्ते शर्मसार हो गए है। जानकारी के अनुसार बेटे ने अपने ही उद्योगपति पिता को जमकर पीटा। पिटाई और अपमान से आहत पिता की  हार्ट अटैक से मौ*त हो गई।

 

 

पुत्र द्वारा अपने पिता को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि सवाई माधोपुर एप और विकल्प टाइम्स वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों के अनुसार यह मामला तमिलनाडु के पेरम्बलुर जिले के कृष्णापुरम का है, जहां अपने ही सगे बेटे ने बुजुर्ग पिता को बुरी तरह से पीटा। पिटाई का सदमा बुजुर्ग पिता सहन नहीं कर पाया।अस्पताल में उसे हार्ट अटैक आया और बुजुर्ग की मौ*त हो गई।

 

 

Son beats industrialist father, father dies of shock in tamilnadu

 

 

 

 

क्या था मामला:-

चिडवेल नाम के एक शख्स की चावल मिल है। बेटा शक्तिवेल चावल मिल को अपने नाम कराना चाहता था। इसी बात को लेकर शक्तिवेल ने पिता पर हमला बोल दिया। गंभीर चोटों के कारण चिडवेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ और उन्हें घर लाया गया।

 

 

लेकिन इसी महीने की 18 तारीख को घर पर ही दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। हालांकि, मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शक्तिवेल को हिरासत में ले लिया है। बेटे द्वारा पिता को पीटे जाने का सदमा बुजुर्ग बाप सहन नहीं कर पाया और दुनिया को अलविदा कह गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !