सवाई माधोपुर जिले में 24 मार्च को होली एवं 25 मार्च को धुलण्डी का त्यौहार मनाया जाएगा। इसी के तहत जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में होली एवं धुलण्डी के त्यौहार के अवसर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. खुशाल यादव ने होली एवं धुलण्डी के त्यौहार के अवसर पर समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर निर्देशित किया कि वे उनके क्षेत्र के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के साथ क्षेत्र की सम्पूर्ण गतिविधियों पर पूर्ण सतर्कता एवं निगरानी रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना पर सतर्क रहते हुए उन्हें तत्काल सूचित करें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया