पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में मंगलवार की सुबह 6 :10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने एक्स पर लिखा है कि भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में 91 किलोमीटर की गहराई में था। बीते 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में सुबह 5:36 बजे 4.0 की तीव्रता का भूकंप आया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
