म्यांमार: म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप के कारण अब तक कम से कम 144 लोगों की मौ*त की पुष्टि हो चुकी है और 732 लोग घायल हुए हैं। बीबीसी बर्मा की टीम को ये जानकारी म्यांमार के सैन्य शासन प्रमुख मिन ऑन्ग हल्येंग की ओर से आई है। उनका साथ ही कहना है कि मृ*तकों और घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।
म्यांमार में 2021 से ही सैन्य शासन है। वहीं, थाईलैंड में एक इमारत के ढहने से अभी तक भूकंप में तीन लोगों की मौ*त हो चुकी है। हालांकि, इसके बाद से अभी तक थाईलैंड के प्रशासन ने नहीं बताया है कि कितने लोगों की मौ*त हुई है या कितने लोग घायल हुए हैं। शुक्रवार को म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने कई इमारतों को ध्वस्त कर दिया। म्यांमार के साथ ही थाईलैंड और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।